Box Office this week- NH10 से भारी उम्मीदें

इस हफ्ते काफी समय बाद सिर्फ एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतर रही है और वो है अनुष्का शर्मा की एनएच10। फिल्म के निर्देशक नवदीप शर्मा की बतौर निर्देशक ये पहली बड़े बजट की और बड़े स्टारकास्ट वाली फिल्म है और साथ ही बतौर निर्माता अनुष्का शर्मा की भी ये पहली ही फिल्म है। ये भी एक वजह है कि अनुष्का शर्मा काफी खुश भी हैं और काफी परेशान भी।

खुश इसलिए क्योंकि इस हफ्ते सिर्फ अकेली एनएच10 ही रिलीज हो रही है जिसके चलते फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने के चांसेस ज्यादा है साथ ही फिल्म में पहली बार अनुष्का एक्शन अवतार में दिखेंगी। चूंकि पूरी फिल्म उन्हीं के किरदार पर आधारित है इसके चलते भी अनुष्का पर फिल्म की सफलता या असफलता दोनों का सबसे ज्यादा भार है।

इससे पहले रिलीज हुईं बदलापुर, रॉय, दम लगाके हाइशा इन तीन फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। साथ ही इनके बाद कोई भी बड़े बैनर की फिल्म ना आने के चलते अभी तक इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ रहा है। अब उम्मीद की जा रही है कि एनएच10 की रिलीज से दर्शकों के पास एक बेहतर ऑप्शन होगा और हो सकता है कि बाकी फिल्मों के कलेक्शन में एनएच10 की बदौलत कमी आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X