Box Office- NH10 ने चार दिनों में कमाए 15.40 करोड़
अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच10 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई 2.10 करोड़ का ही आंकड़ा छू सकी जिसके चलते एनएच10 की कुल चार दिनों की कमाई 15.40 करोड़ ही पार कर पाई। एनएच10 का कलेक्शन सोमवार को वीकेंड के मुकाबले करीब 40 प्रतिशत तक नीचे गिरा।
यूं तो हर फिल्म का कलेक्शन पहले सोमवार को नीचे गिरता ही है लेकिन इसके बावजूद फिल्हाल इस हफ्ते भी किसी बड़ी फिल्म के रिलीज ना होने के चलते एनएच10 के ही बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की संभावना है। अनुष्का शर्मा को बतौर एक्टर और निर्माता एनएच10 के लिए काफी सराहा जा रहा है।
NH10 के बाद आमिर-शाहरुख संग नहीं करेंगी काम अनुष्का
बॉलीवुड के दिग्गजों जैसे शबाना आज्मी तक ने अनुष्का शर्मा के बतौर निर्माता विषय चयन को काफी सराहा है। फिल्म को सिंगल स्क्रीन्स के मुकाबले मल्टीप्लेक्स में ज्यादा बेहतर रिस्पॉंस मिल रहा है। जबकि उम्मीद की जा रही थी जिस एनएच10 के विषय को देखते हुए सिंगल स्क्रीन की मध्यमवर्गीय जनता पसंद करेगी। लेकिन फिल्म में इस विषय को इतनी खूबसूरती वे थोडा क्लास के साथ दर्शाया गया है कि ऊंचे वर्गों के लोग ही फिल्म के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












