NH 10 की रिलीज़ टली, अनुष्का की गालियों से हो गई प्रॉब्लम!
जब से सेंसर बोर्ड केसरिया रंग में रंगा है तब से आए दिन फिल्मों में अड़चनें आना शुरू हो गई हैं। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने कुछ शब्दों की नई सूची जारी की है जो फिल्मों में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। ऐसे में अब ये कुछ शब्द आफत बनकर आए हैं अनुष्का शर्मा की फिल्म NH 10 के लिए।
अनुष्का की फिल्म NH10 एक इंटेंस ड्रामा है जो कहीं कहीं हिंसक होता है और संघर्ष की दास्तान बयान करता है। ऐसे में फिल्म में अनुष्का ने गालियों का भी प्रयोग किया है जो उनके सीन में जान डालते हैं। क्योंकि स्वाभाविक तौर पर जब इंसान आपा खोता है तो ऐसे शब्दों का प्रयोग करता है।
ALSO SEE: New Trend: करीना, अनुष्का, दीपिका, कटरीना का बैकलेस love
लेकिन सेंसर बोर्ड को अनुष्का के मां - बहन की गालियों पर काफी आपत्ति है और उसकी मानें तो उन्हें अगर अपनी फिल्म का क्लियरेंस सेंसर से चाहिए तो उन्हें इन शब्दों को पूरी तरह एडिट करना होगा। अब ये फिल्म अनुष्का का ड्रीम प्रोजेक्ट है और वो फिल्म में कोई भी खलल नहीं डालना चाहती।
NH10 की तस्वीरें
पर सेंसर बोर्ड के इस नियम के बाद फिल्म की रिलीज़ में अड़चनें आ गई हैं और इसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। निर्माता फिल्म के किसी भी सीन पर कैंची चलाना नहीं चाहते जब कि सेंसर को अनुष्का के कई सीन्स पर आपत्ति है और इसे पूरी तरह एडिट करने पर अड़ गया है।


Click it and Unblock the Notifications

