बॉलीवुड के लिए बोत्सवाना बेहतर जगह

अंसारी ने कहा, "भारत दुनिया में सबसे अधिक फिल्मों का निर्माण करता है। हिंदी फिल्मों में अति खूबसूरत स्थलों को फिल्माया जाता है। हिंदी फिल्मकारों को निश्चित रूप से इन विदेशी स्थलों पर फिल्मों की शूटिंग करनी चाहिए। इस बारे में फिल्मकारों तक जितना संदेश मैं पहुंचा सकता हूं, उतना मैं जरूर पहुंचाऊगा।"
अंसारी, बोत्सवाना के अपने तीन दिवसीय दौरे पर नौ जनवरी को यहां पहुंचे थे। शनिवार को द्विपक्षीय बातचीत और दो समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल रात भर के चोबे नेशनल पार्क के दौरे के लिए उत्तर पूर्वी बोत्सवाना में कासाने के लिए रवाना हो गया। अंसारी अपनी पत्नी के साथ मोवाना सफारी लाज के क्लिंटन शूट में ठहरे थे।


Click it and Unblock the Notifications











