Blackbuck Case: काला हिरण मामले में सलमान को मिली नई तारीख, 17 जुलाई को फिर आना होगा कोर्ट

काला हिरण मामले मे सोमवार को सलमान खान बहन अलवीरा के साथ जोधपुर कोर्ट में हाजिर हुए और और अपनी सजा कम कराने को लेकर अर्जी पर बहस हुई। कुछ मिनट बहस के बाद सलमान खान को अगली डेट 17 जुलाई दी गई जिसमें सलमान खान इस बहस पर आगे हाजिर होंगे।

गौरतलब है कि सलमान खान को काला हिरण मारने के मामले में दोषी करार देते हुए अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई थी और इस फैसले के बाद सलमान ने सजा कम कराने के लिए अर्जी लगाई थी जिसपर बहस जारी है।

salman khan, race 3, सलमान खान, काला हिरण

सोमवार को सुबह अलवीरा के साथ सलमान खान पेश हुए और 7 मिनट तक बहस के बाद सलमान को अगली तारीख दे दी गई है। इस मामले में और भी स्टार्स आरोपी थे जिनमें सलमान खान के अलावा इस मामले में सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी आरोपी थी पर अदालत इन चारों को निर्दोश करार देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया था बल्कि सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी।

गौरतलब है कि सलमान खान जब फिल्म हम साथ साथ हैं कि शूटिंग कर रहे थे तब वो शिकार पर गए थे और उनके साथ फिल्म के और भी स्टार्स मौजूद थे जिनको जमानत मिल चुकी है।

सलमान खान की बात करें तो वो इन दो फिल्मों रेस 3 और भारत को लेकर काफी चर्चा में है जिसकी शूटिंग चल रही है। रेस 3 की बात करें तो इसकी शूटिंग अंतिम पड़ाव पर है क्योंकि सलमान खान की ये फिल्म अगले महीने ईद पर रिलीज होने वाली है।

रेस 3 की बात करे तो इस साल सलमान खान का काफी जोरदार धमाका लोगों को देखने को मिल सकता है जिसके लिए तैयारियां शुरु कर दी है। बता दें कि काफी जल्दी आपको इस फिल्म का ट्रेलर देखने को मिलेगा जो कि फिल्म का भविष्य बता देगा।

इस फिल्म से हाल ही में सलमान खान और बॉबी देओल का लुक वायरल हुआ है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंदा आया था लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

इस फिल्म बॉबी के अलावा अनिल कपूर भी नजर आने वाले है और इस फिल्म की कहानी पहली रेस औऱ रेस 2 से काफी अलग और एक्शन से भरपूर होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X