Oscar में जाएगी राजकुमार राव की न्यूटन..आज हुई है रिलीज
Recommended Video

राजकुमार के लिए 2017 काफी अच्छा साबित हो रहा है। पहले तो उन्हें हर फिल्म के लिए ढेरों तारीफें मिल रही हैं और अब उनकी आज ही रिलीज हुई फिल्म न्यूटन ऑस्कर के लिए चुनी गई है। जी हां आज ही रिलीज हुई 'न्यूटन' भारत की तरफ से ऑस्कर की आधिकारिक एंट्री बन गई है।
फिल्म नक्सल प्रभावित क्षेत्र सालों बाद हर समस्या से लड़कर एक ईमानदार ऑफिसर द्वारा मतदान कराने पर बनाई गई है जिसे समीक्षकों ने खूब सराहा है। फिल्म में राजकुमार राव मुख्य रोल में हैं तो साथ ही संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी जैसे शानदार कलाकार भी हैं।खुद राजकुमार राव ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।

न्यूटन की टीम खुद भी इस खबर से काफी खुश है। एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने कहा है कि "मैं कोशिश करुंगा कि वहां जाऊं और ऑस्कर लेकर आऊं।" आपको बता दें कि न्यूटन को ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन फिल्म की श्रेणी में भेजी जाएगी।
न्यूटन के पहले भी कई फिल्में हैं जो ऑस्कर के लिए चुनीं गई हैं। आप भी डालिए एक नजर।


Click it and Unblock the Notifications