‘पठान’ की जबरदस्त सफलता के बीच न्यूज चैनल ने शाहरुख खान को लेकर कही इतनी बड़ी बात, वीडियो हो रहा वायरल

4 साल का वनवास खत्म हुआ और बड़े पर्दे पर ग्लोबल स्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज हुई। रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म की चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब शाहरुख खान की किसी फिल्म की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। रिलीज होने के महज 3 दिनों के अंदर ही 'पठान' ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। हाल ही में एक न्यूज चैनल ने इस फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। इस चैनल ने कुछ ऐसा कहा है जिससे पता चलता है कि शाहरुख खान की लोकप्रियता ग्लोबल लेवल पर है। इस न्यूज चैनल का वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर खुब वायरल भी हो रहा है।
शाहरुख खान के फैन क्लब ने शेयर किया वीडियो :
सोशल मीडिया पर मौजूद शाहरुख खान के एक फैन क्लब ने यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक फ्रेंच न्यूज चैनल के जाएंट स्क्रीन पर शाहरुख खान की तस्वीर नजर आ रही है। शाहरुख खान की फोटो के साथ फ्रेंच में लिखा है 'मैन ऑफ द डे'। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ्रेंच न्यूज चैनल ने शाहरुख खान को लेकर एक शो तैयार किया था, जिसमें शाहरुख खान के स्टारडम को लेकर बात की गयी। इस वीडियो पर शाहरुख खान के फैंस काफी खुश हो रहे हैं। इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि शाहरुख खान का स्टारडम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर पहुंच चुका है।
बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई :
देशभक्ति की थीम पर बनी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। रिलीज होने के बाद इस फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन ने ही 3 दिनों के अंदर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्ड वाइड यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में यह फिल्म कमाई के कितने रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। 'पठान' एक पावर पैक्ड एक्शन फिल्म है जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने पहली बार एक्शन सीन किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम नेगेटिव किरदार में हैं और सलमान खान ने टाइगर का कैमियो रोल किया है।


Click it and Unblock the Notifications

