..................... अभिनेता पॉल न्यूमैन का निधन - Hindi Filmibeat

अभिनेता पॉल न्यूमैन का निधन

By Staff

पॉल न्यूमैन ने साठ फ़िल्मों में अभिनय किया
हॉलीवुड के सुपरिचित अभिनेता पॉल न्यूमैन का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने कई यादगार भूमिकाएँ निभाईं.

उनकी प्रवक्ता ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि अंतिम क्षणों में उनके परिवारजन और मित्र उनके पास थे.

नीली आँखों वाले अभिनेता ने 'बुच कैसिडी' और 'द सनडांस किड' जैसी फ़िल्मों में काम किया.

उन्हें 10 बार ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था और 1987 में उन्होंने 'द कलर ऑफ़ मनी' फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था.

'बुच कैसिडी' में उनके सहयोगी अभिनेता रॉबर्ट रेडफ़ोर्ड ने कहा है कि उन्होंने एक सच्चा दोस्त खो दिया.

उनकी पाँच बेटियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उन्होंने कई यादगार भूमिकाएँ निभाईं.

यादगार पारी

मई 2007 में उन्होंने यह कहते हुए फ़िल्मों को अलविदा कह दिया था कि वे अब अपनी क्षमताओं के अनुरुप अभिनय नहीं कर सकते.

अमरीकी टेलीविज़न एबीसी से उन्होंने कहा था, "अब मैं काम नहीं कर सकता...उस स्तर पर नहीं जिस पर मैं काम करना चाहता हूँ."

इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें अपने ख़राब स्वास्थ के चलते एक नाटक के निर्देशन से हटना पड़ा था.

हालांकि उनकी नीली आँखों ने उन्हें रोमांटिक नायक की भूमिका में स्थापित किया लेकिन उन्होंने विद्रोही की भूमिका निभाई, उग्र भूमिकाएँ निभाईं और हारे हुए व्यक्ति के रुप में भी दिखाई दिए.

उन्होंने एक बार कहा था, "मैं तो चरित्र के अनुरूप ढलने वाला अभिनेता हूँ."

उन्होंने कोई 60 फ़िल्मों में अभिनय किया. उनकी आख़िरी यादगार फ़िल्म वर्ष 2006 में बनी 'कार्स' थी जिसमें उन्होंने अपनी आवाज़ दी थी.

इस लंबी पारी में उन्होंने हॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों के साथ काम किया जिनमें अल्फ़्रैड हिचकॉक, रॉबर्ट ऑल्टमैन, मार्टिन स्कॉर्सीज़, एलिज़ाबेथ टेलर, ल्यूरेन बैकॉल और टॉम हैंक्स शामिल हैं.

अपनी पत्नी जॉन वुडवर्ड के साथ भी उन्होंने कई फ़िल्मों में काम किया.

लेकिन पर्दे पर उनके सबसे यादगार साथी रहे रॉबर्ट रेडफ़ोर्ड जिनके साथ उन्होंने 'बुच कैसिडी' और 'द स्टिंग' जैसी फ़िल्में कीं.

1987 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ख़िताब जीतने से पहले 1986 में सिनेमा में उनके योगदान के लिए विशेष ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

इसके अलावा पॉल न्यूमैन अपने जीवन में परोपकार के कई कार्यों से जुड़े रहे, जिसमें गंभीर बीमीरियों से जूझ रहे बच्चों के लिए गर्मियों में कैंप आयोजित करना शामिल था.

समाजसेवा के लिए उन्हें 1994 में पुरस्कृत भी किया गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X