युवराज-हेज़ल यहां मनाएंगे अपना हनीमून..ये रही Details..
युवराज सिंह और हेजल ने बताया कि वो अपना हनीमून कहां मनाएंगे। आप भी जानिए इनका हनीमून प्लान।
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर युवराज सिंह और हेज़ल कीच ने अपने हनीमून प्लान को शेयर किया है। युवराज और हेज़ल ने बताया कि वो कहां हनीमून पर जाने का प्लान कर रहे हैं। इन दोनों ने बताया कि अपने हनीमून प्लान के लिए वो दो जगह को लेकर कन्फ्यूज़ हैं।

जहां एक ओर हेज़ल हवाई जाना चाहती हैं तो वहीं युवराज सिंह बोरा बोरो और मालदीव में कन्फ्यूज़ हैं। यही नहीं युवराज की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का नाम भी है।
#WeddingPIcs: युवराज सिंह की शादी की तस्वीरें इतनी शानदार हैं कि मज़ा आ जाएगा
इस बारे में हेज़ल ने कहा कि वो युवराज को हवाई ले जाना चाहती हैं। हेज़ल ने बताया कि जब युवराज क्रिकेट खेलते हैं तो खूब मेहनत करते हैं और जब बात आती है हॉलीडे की तो वो कुछ नहीं करते। अब हम दोनों सोच रहे हैं कि क्या ये हॉलीडे कुछ एडवेंचरस होना चाहिए या बिल्कुल लेज़ी।


Click it and Unblock the Notifications