आदित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल के हनीमून की पहली तस्वीर, कश्मीर की वादियों में बिता रहे समय PICS
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने हाल में ही लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी रचाई। दोनों ने धूमधाम से कोविड 19 की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए शादी की। अब दोनों टाइम स्पेंड करने कश्मीर पहुंचे हैं। आदित्य नारायण पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ हनीमून पर कश्मीर श्रीनगर पहुंचे जहां से उनकी फोटोज सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत तस्वीर को पसंद किया जा रहा है। जिसे कई फैंस द्वारा शेयर भी किया जा चुका है।
कश्मीर जो कि अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस नई दंपत्ति ने भी कश्मीर को हनीमून मनाने के लिए चुना। दोनों ने विदेश जाने के बजाए देश में ही घूमने का निर्णय किया। इस फोटो में दोनों गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। श्वेता के चेहरे पर नई नवेली दुल्हन वाला ग्लो देखा जा सकता है।
आदित्य ने इस फोटो को ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हमारे हनीमून की शुरुआत हो चुकी है। धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में हम आ पहुंचे हैं। इस फोटो पर कई फैंस ने कमेंट्स कर दोनों को शादी की शुभकामनाएं भी दीं।


Click it and Unblock the Notifications











