..................... Newlywed bride refuses to dance with Shah Rukh Khan, video shows people saying, 'This is a disgrace' - Hindi Filmibeat

नई नवेली दुल्हन ने शाहरुख खान के साथ नाचने से किया इंकार, वीडियो देख लोग बोले- 'गजब बेज्जती है'

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan Insult Video: कहते शाहरुख खान अगर आपकी शादी में आएं तो इससे बड़ी बात क्या होगी। लेकिन कई बार कुछ लोगों को स्टार्स के आने या ना आने से शायद फर्क नहीं पड़ता।

पूरी दुनिया में जिसके दीवाने हैं उसके साथ स्टेज शेयर करने वाली एक नई नवेली दुल्हन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि वीडियो वायरल हो रहा है। खबरें हैं कि किसी शादी में शाहरुख खान परफॉर्म कर रहे थे और इस दौरान दुल्हन को स्टेज पर लेकर आया गया था।

शाहरुख खान ने डांस शुरु किया और अचानक इशारा किया कि दुल्हन भी उनके साथ डांस करे। लाल जोड़े में पीछे खड़ी नई नवेली दुल्हन ने शाहरुख खान के इस इशारे को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया।

अकेले नाचते रहे किंग खान

शाहरुख खान के इशारा करने के बाद जब दुल्हन ने किसी तरह का कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखाया तो शाहरुख खान अकेले की परफॉर्म करते रहे। इस दौरान उनके साथ बैकग्राउंड डांसर्स भी थे। वीडियो जिसने भी देखा वो हैरान हो गया है और लोग सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को लेकर शाहरुख खान को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि ये साफ है कि मुस्कुराकर दुल्हन ने ऐसा करने से मना किया था क्योंकि वो शायद शरमा रहीं थीं और अपनी गरिमा का ख्याल रख रहीं थीं।

लोगों के कमेंट्स

शाहरुख खान को कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि दुल्हन को नाचना नहीं आता है। एक यूजर ने लिखा, ''जो करोड़ों दे कर शाहरुख खान को नाचने के लिए बुला सकती है वो मना भी कर सकते हैं उनके लिए शाहरुख खान क्या?'' एक ने लिखा, ''गजब बेज्जती है।'' एक ने लिखा, ''उसकी औकात नहीं है शाहरुख के साथ नाचने की ए आई से बनाई हुई वीडियो है।'' एक ने लिखा, ''इसमें बेज्जती की क्या बात है, वो शरमा रही है।'' एक ने लिखा, ''बेचारी को नहीं आता होगा डांस।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए बातें कर रहे हैं। देखिए ये वीडियो...

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X