पति का चेहरा दिखाते ही ट्रोल हुईं न्यूली मैरिड देवोलीना, लोग बोले- चिराग लेकर ढूंढती तो अंधेरा कायम ना रहता

devoleena troll

Devoleena Bhattacharjee Troll For Husband: एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर छाई हुई हैं। देवोलीना ने शादी की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही देवोलीना के पति शहनावाज शेख टॉक ऑफ द टाउन बन गए। वहीं सोशल मीडिया पर शहनावाज शेख और देवोलीना की जोड़ी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। तमाम लोगों को देवोलीना क शहनावाज की जोड़ी पसंद नहीं आ रही है। इसके साथ ही वो देवोलीना को पसंद का खराब करार दे रहे हैं।

देवोलीना ने दिया ये कैप्शन
देवोलीना ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'मैं ये बात गर्व से कह सकती हूं कि मैंने तुम्हें हां कहा है। चिराग लेकर भी ढूंढती तो तुझ जैसा नहीं मिलता। तुम मेरे दर्द और दुआओं का जवाब हो। आई लव यू शोनू। आप सभी को ढेर सारा प्यार, हमें यूं ही आपकी ब्लेसिंग्स देते रहना'। रहस्यमयी और फेमस तुम सबके जीजा'। देवोलीना को चिराग लेकर ढूंढने वाली बात जरा भारी पड़ गई है और फैंस उन्हें इसी के लिए सबसे ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं।

ट्रोल हो रही हैं देवोलीना
कमेंट सेक्शन में जहां तमाम फैंस और सेलेब्स देवोलीना और शहनावाज को बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वही एक तबका उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। ट्रोल्स लिख रहे हैं, 'चिराग लेकर ढूंढती तो अंधेरा कायम ना रहता'। तो वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मेरा अब्दुल सबसे अलग है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'लंगूर के हाथ में अंगूर।' इसके साथ ही तमाम लोग देवोलीना को गोल्ड डिगर का टैग भी दे रहे हैं तो तमाम लोग इसे लव जिहाद बता रहे हैं।

जिन ट्रेनर से रचाई शादी
इतना ही नहीं कुछ लोग इसे श्रद्धा मर्डर केस से जोड़ते हुए भी कमेंटबाजी का सिलसिला बढ़ा रहे हैं। बता दें कि एबीपी न्यूज के मुताबिक शहनवाज शेख पेशे से जिम ट्रेनर हैं और उन्ही से गोपी बहू ने शादी रचाई है। इन दोनों ने कोर्ट मैरिज की है लेकिन काफी जल्दी हिंदू रीति-रिवाज से उनकी शादी होगी।

ट्रेंड कर रही हैं देवोलीना
फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब देवोलीन भट्टाचार्जी और शहनवाज शेख एक साथ नजर आएंगे और खुद भी शादी का ऐलान करेंगे। फिलहाल सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X