राघव ने परिणीति को बना दिया क्या से क्या! फैशन शो में भी ससुराल की लाज रखे निकली चड्ढा परिवार की बहू

Parineeti Chopra, Raghav Chadha

Parineeti Chopra Ramp Video: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी के बाद पहली बार रैंप पर उतरीं। एक्ट्रेस धीरे धीरे पर वर्कफ्रंट में वापसी कर रही हैं और इस दौरान की उनरी वीडियो पल भर में सोशल मीडिया पर छा गई हैं। परीणीति चोपड़ा की इन लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो हसीना इस दौरान न्यूली मैरिड लुक में बला सी खूबसूरत बनकर रैंप पर उतरी हैं।

दरअसल, परिणीति चोपड़ा का न्यूली मैरिड अंदाज उनके फैंस के दिलों पर छाया हुआ है। हसीना इस दौरान मांग में सिंदूर भरे और हाथों में अपनी शादी वाला गुलाबी चूड़ा पहने हैवी साड़ी में रैंप वॉक करती दिखाई दीं। इसके साथ ही परिणीति ने अपने इस साड़ी लुक को नेट एक्सट्रा दुपट्टे के साथ टीमअप किया था। एक्ट्रेल का ये ब्राइडल लुक हर किसी को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक शानदार कमेंट की बरसात सी हो रही है।

परिणीति चोपड़ा के चेहरे की स्माइल और नजर की शरारत भी इस दौरान देखने लायक है। इसके साथ ही राघव के प्यार का रंग भी परिणीति के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। तमेंट सेक्शन पर नजर डाले तो लोग उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि हसीना ने शादी के बाद शो ऑफ करने के बजाय इसे बेहद खूबसूरत टच दिया है। इसके साथ ही तमाम लोग उन्होंने राघव चड्ढा की दुल्हनिया कहकर टीज भी करते दिखाई दे रहे हैं।

परिणीति इस दौरान अपने लुक के बारे में खुद बात भी करती दिखाई दीं। परिणीति ने कहा कि इस साल उनके फैंस इस लुक में कई बार देखने के लिए तैयार हो जाए क्योंकि त्योहारों के सीजन में वो ऐसे ही तैयार होने वाली हैं।

परिणीति चोपड़ा ने पिछले दिनों राघव चड्ढा के साथ उदयपुर में सात फेरे लिए। दोनों की शादी बहुत ही प्राइवेट तरह से हुई थी। लेकिन शादी के बाद कपल की शादी के कई सारे वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर सामने आ रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी एक निजी समारोह के दौरान उदयपुर के 'लीला पैलेस' में सात फेरे लिए थे। इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। और इसी साल की शुरुआत में दोनों ने दिल्ली में शानदार तरीके से सगाई की थी। शादी और सगाई में कपल ने लाइट कलर के आउटफिट ही पहने थे, जिसमें दोनों बेहद प्यारे दिखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X