Wow: शादी के बाद पहली बार मंगलसूत्र पहने नजर आईं दीपिका पादुकोण, फोटो हो गई वायरल
Recommended Video

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब अगले जश्न की तैयारी है और हम बात कर रहें है दोनो की रिसेप्शन पार्टी में जो कि 21 और 28 नवंबर को होने वाली है। बता दें कि 21 को पार्टी बैंगलोर में तो 28 को मुंबई में होनी है। इन तैयारियों के बीच दीपिका की ऐसी फोटो वायरल हो रही है जो कि आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। दरअसल इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण मंगलसूत्र में नजर आ रहीं हैं और वो कार में बैठी हुई हैं।
हालांकि कार में बैठे होने के कारण उनका मंगलसूत्र सही से दिख नहीं रहा है लेकिन उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल हो रही है। हाल ही में जब ये नया जोड़ा इटली से शादी करके मुंबई पहुंचा था तो फैंस ने एयरपोर्ट पर ही दोनो का काफी ज्यादा गर्मजोशी से स्वागत किया था।

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के घर में गृह प्रवेश कर लिया है और उनकी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। दीपिका पादुकोण का स्वागत करने के लिए रणवीर सिंह का पूरा परिवार, रणवीर सिंह के अपार्टमेंट में पहुंचा।
इस मौके पर दोनो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहे थे और ट्रेडिशनल कपड़ों में जंच रहे थे। बता दें कि दोनो शादी के बाद मुंबई में रहेंगे और इसके लिए नया घर भी खरीद लिया है ऐसी चर्चा हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications