बिना टिकट के ट्रेन के फुटबोर्ड में बैठकर नई-नवेली दुल्हन कर रही थी सफर, लोग बोले- पैसा नहीं तो शादी नहीं...

Viral video

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा वायरल होता है जिसे देखने के बाद में लोग हैरान हो जाते हैं। अब इसी बीच रेलवे के एक कोच की तस्वीर तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है और इसमें एक नव विवाहित महिला जमीन पर बैठी हुई देखी जा सकती है। अब इस तस्वीर को लेकर जमकर आलोचना की जा रही है।

महिला को शादी की साड़ी और लंबे घूंघट में देखकर लोग भड़कते हुए नजर आ रहे हैं और महिला के पति पर यह आरोपी लगा रहे हैं कि वह अपनी पत्नी के लिए एक आरामदायक सीट भी नहीं दिला सकता है। इस तस्वीर को वीडियो क्रिएटर लक्ष्य चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया था।

वायरल हो रही इस तस्वीर में एक शादी की साड़ी पहने हुए महिला ट्रेन के फुट बोर्ड पर आराम करती हुई नजर आई। इस दौरान इस महिला ने घूंघट लिया हुआ था और लाल साड़ी पहनी हुई थी। उसके बगल में उसका सामान रखा हुआ था और वह बिना टिकट के बहुत ही असहज तरीके से वहां पर यात्रा कर रही थी।

लक्ष्य चौधरी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि "अगर कोई आय नहीं तो कोई शादी भी नहीं। महिलाओं की शादी सिर्फ उन्हीं लोगों से करनी चाहिए जो परिवार चलाने और अपने साथी की देखभाल करने के लिए आर्थिक तौर पर सक्षम रहे।"

उन्होंने आगे यह भी लिखा कि "यह भारत में व्यक्तिगत आयकर रिटर्न के अनुसार सेक्स और शादी की अनुमति मिलनी चाहिए।" दरअसल लक्ष्य चौधरी के अनुसार अगर आप जीवनसाथी खोज रहे हैं और विवाह करना चाहते हैं तो उससे पहले व्यक्ति की आय पर ध्यान देना चाहिए।

लक्ष्य चौधरी के अनुसार 7 लाख रुपए से ज्यादा कमाने वाले व्यक्ति को ही विवाह की अनुमति दी जानी चाहिए। लेकिन बच्चे पैदा करने के लिए उस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह दंपति बच्चे का पालन पोषण या फिर उसको अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए आर्थिक तौर पर सक्षम नहीं हो सकते हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X