पूल में मंगेतर हैली बाल्डविन को किस करते नजर आए जस्टिन बीबर, देखिए तस्वीरें
इस जस्टिन बीबर लगातार सुर्खियों में चल रहे है और ये पॉप सिंगर उन सेलेब्रेटीज में से है जिनको पूरे विश्व में पसंद किया जाता है। उनकी फैन फॉलोविंग इतनी है कि आप अंदाजा भी नही लगा सकते है। बता दें कि हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर जस्टिन ने शेयर की है जिसमें वो अपनी मंगेतर हैली बाल्डविन को पूल के अंदर किस करते हुए नजर आ रहे है। बता दें कि हाल ही में उन्होने हैली से सगाई कर ली थी।
इसके बाद इस फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लगातार वायरल हो रही है। दोनो कपल काफी ज्यादा एक दूसरे के साथ अक्सर नजर आते रहते है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह से बीबर ने सोशल मीडिया में फोटोज पोस्ट की हो पर इस फोटो की बात ही कुछ और है। इसको देखकर पता चल रहा है कि हैली उनकी होने वाली जीवनसाथी है।
गौरतलब है कि इस पॉप सिंगर ने अपनी गर्लफ्रेंड हैली के साथ बहामास में सगाई कर ली है। बता दें कि काफी समय से उनके और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच कुछ सही नहीं चल रहा था..
हाल ही मे उन्होने पैचअप कर लिया और सगाई की रस्म को अंजाम दिया है। कनेडियन पॉप सिंगर की बात की जाए तो उन्होने काफी कम उम्र में ही उस मुकाम को हासिल कर लिया था जो कि काफी कम लोगों के नसीब में आता है।
बता दें कि उनकी फैन फॉलोविंग इतने कम उम्र में इतनी है कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते है। 24 वर्षीय जस्टिन बीबर को लोग हर देश में काफी ज्यादा पसंद करते है और फीमेल फैंस तो उनके लिए पागल रहती है।
फिलहाल दोनो एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा खुश है और देखना ये है कि दोनो शादी के बंधन में आखिर कब तक बंधते है।


Click it and Unblock the Notifications












