'खुदा के लिए' से आगे की कथा 'न्यूयार्क'
अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी फिल्म न्यूयार्क की प्रशंसा करते हुए कह रहे है कि जहां पाकिस्तानी फिल्म 'खुदा के लिए' खत्म होती है वहीं से उनकी फिल्म शुरु होती है।
यह फिल्म अमेरिका में हुए 9/11 के हमले के बाद हिरासत में लिए गए लोगों के साथ किस तरह का व्यवहार हुआ, यही दोनों फिल्मों का मुख्य विषय है। जबकि फिल्म खुदा के लिए में हमले से पहले के हालात को दर्शाया गया है।
गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'न्यूयार्क' निर्देशक कबीर खान की दूसरी फिल्म है। उनकी पहली फिल्म 'काबुल एक्सप्रेस' थी।
कबीर खान खुदा के लिए जॉन अब्राहम न्यूयार्क बालीवुड bollywood john abraham kabir khan khuda kay liye new york


Click it and Unblock the Notifications