फिर रिलीज हुआ परी का एक भयानक वीडियो, एक के बाद एक सरप्राइज दे रही है अनुष्का

Recommended Video

Pari Teaser | Pari Teaser Reaction: Anushka Sharma | Parambrata Chatterjee | FilmiBeat

अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म परी का इंतजार लोग जोरों से कर रहे है। आपको बता दें कि फिल्म परी के जितने भी पोस्टर और टीजर अभी तक आएं है वो लोगो को काफी पसंद आ रहे है और हिट भी हुए है। फिल्म परी की चर्चा सोशल मीडिया में भी चल रही है।

अनुष्का शर्मा की ये फिल्म हॉरर होने के साथ साथ काफी अलग तरह की लग रही है। इस फिल्म में कई पोस्टर और मोशन पोस्टर ऐसे रिलीज हुए है जो इस फिल्म को देखने के लिए आपकी उत्सुकता बढ़ा सकते है। हाल ही में परी का एक पोस्टर और एक वीडियो रिलीज हुआ है जो काफी डरावना है।

pari, anushka sharma, परी, अनुष्का शर्मा

इस वीडियो में एक घर दिखाया गया है जिसमें लाइट जल रही होती है और थोड़ी देर में एक कांच के टूटने की आवाज आती है और घर में अंधेरा छा जाता है। आए दिन इस तरह के वीडियो पोस्ट करके अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म के लिए लोगो को थिएटर तक खींचना चाहती है।

इस फिल्म में कई अच्छे एक्टर्स ने काम किया है और अनुष्का शर्मा के अलावा इस फिल्म में अनुष्का के अलावा परमब्रता चटर्जी और रजत कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में है। परी का एक और मोशन पोस्टर सामने आया था जिसने लोगो को काफी डराया था। इस पोस्टर में अनुष्का शर्मा के नीखूनों से खून निकल रहा होता है जो कि काफी डरावना होता है।

अगर आप अनुष्का के इस अवतार को देखेगे तो आपको भी रोंगटें खड़े हो सकते है। अनुष्का शर्मा ने बात करते हुए ये बयान दिया था कि वो हमेशा अच्छी फिल्में ही करना चाहती है और वो वही वही फिल्में साइन करती है जिसकी इजाजत उनका दिल देता है।

अनुष्का ने कहा कि लोगो में एनएच 10 औऱ फिल्लौरी को काफी पसंद किया था। उसी तरह से फिल्म परी भी पूरी फिल्म में लोगो को बांधकर रखेगी और पसंद भी आएगी।

इसमें आगे बोलते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा कि फिल्म के लिए उनकी पूरी टीम ने काफी मेहनत की है और इस फिल्म को अपना सौ प्रतिशत दिया है। फिल्म होली के मौके पर पूरे देश में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X