#JustIn: ट्यूबलाइट का डबल खान पोस्टर...4 दिन में मिलेगा टीज़र
बाहुूबली 2 के बाद अब सलमान खान की ट्यूबलाइट की चर्चा शुरू हो चुकी है। 4 दिनों में फिल्म का टीज़र आ जाएगा लेकिन उससे पहले फिल्म के दोनों खान हीरो वाला पोस्टर आ चुका है।
बाहुबली 2 के बीच में भी सलमान खान को अपनी लाइमलाइट चुराने आता है। 4 दिन में ट्यूबलाइट टीज़र आने वाला है। और इससे पहले फिल्म का पहला डबल खान पोस्टर आ चुका है।
हालांकि फिल्म से एक तस्वीर पहले ही लीक हुई है। लेकिन अब एक बार फिर फिल्म का नया पोस्टर आ चुका है जिसमें सलमान खान औऱ सोहेल खान एक साथ दिख रहे हैं।

फिल्म से सलमान खान दिमाग से कमज़ोर आदमी की भूमिका में दिखेंगे और इस तस्वीर में उनका ये लुक साफ दिख भी रहा है। अब इस तस्वीर के बाद फिल्म के टीज़र के लिए फैन्स और ज़्यादा उत्साहित हो जाएंगे।
सलमान खान और सोहेल खान इससे पहले मैंने प्यार क्यों किया, मिस्टर एंड मिसेज़ खन्ना और वीर में एक साथ दिख चुके हैं। और दोनों को साथ में स्क्रीन पर देखना दर्शकों को काफी पसंद है।
फिल्म का टीज़र 5 दिनों में आने वाला है। हालांकि पहले माना जा रहा था कि ये टीज़र बाहुबली से पहले ही रिलीज़ होगा जिससे कि टीज़र को फिल्म के साथ अटैच किया जा सके।
जानिए ट्यूबलाइट से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications