बोल्ड दृश्यों की डरावनी कहानी राज-3
लीक से हटकर कहानी, जबरदस्त संगीत और बोल्ड सींस के लिए बॉलीवुड में केवल एक ही ठिकाना है और वो है भट्टकैंप। जिनकी फिल्में बोल्डनेस के सारे रिकार्ड तोड़ती है, इसी क्रम में उनकी अगली फिल्म भी है जिसका नाम है राज-3 । राज-1 की तरह सारे रिकार्ड तोड़ने का दावा करने वाली इस फिल्म का नया प्रोमो लांच किया गया है। जिस में बिपाशा बसु, इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता के बोल्ड सीन्स को प्रमुखता से दिखाया गया है।
एक बार फिल्म के प्रोमो शायद आपको फैमिली के साथ देखने में शर्म आये लेकिन इतना तय है कि इस फिल्म के प्रोमो को फैमिली का हर सदस्य अलग-अलग जरूर चटखारे लगाकर इस प्रोमो को देखेंगे जिसकी उम्मीद भट्ट कैंप ने की होगी।
मालूम हो कि राज-3 बड़े पर्दे पर 2डी और 3डी में 7 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में बिपाशा बसु और इमरान हाशमी के अलावा जैक्लीन फर्नांडीस और ईशा गुप्ता भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications