LATEST Pic: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. इमोशनल भी करेगी.. फाइनल है!
सलमान खान ने ट्यूबलाइट की शूटिंग से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जहां वे काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।
सलमान खान ने फिल्म 'ट्यूबलाइट' के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में सलमान काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं। शायद किसी इमोशनल सीन की शूट कर रहे हैं। इससे पहले भी फिल्म की शूटिंग से कई तस्वीरें शेयर की गई हैं।
''जल्द आएगी सलमान खान के साथ अगली फिल्म.. बस थोड़ा इंतजार..''

शूटिंग की तस्वीरों से साफ है कि कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म जिंदादिल होने के साथ साथ इमोशनल भी होगी। लेकिन हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि कहीं ना कहीं ट्यूबलाइट हमें बजरंगी भाईजान की याद दिला रही है।


Click it and Unblock the Notifications