वेलेंटाइन डे से पहले रिलीज हुआ हेट स्टोरी 4 का ये रोमांटिक सॉंग, देखिए VIDEO
वेलेंटाइन वीक चल रहा है और कल यानि 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है। ऐसे मे अगर रोमांटिक सॉंग का साथ हो तो मौसम में थोड़ी बहार आना लाजमी हो जाता है। आपको बता दे कि इस वेलेंटाइन को स्पेशल बनाने के लिए जल्द ही आने वाली फिल्म हेट स्टोरी 4 का एक और नया गाना रिलीज किया गया है जो काफी रोमांटिक गाना है।
हेट स्टोरी सीरीज की आपने सारी फिल्मों तो जरूर देखी होगी इसलिए आपको पता होगी कि सभी फिल्मों मे बस नफरत ही ज्यादातर दिखाई देती है। ऐसे में वेलेंटाइन के मौके पर इस रोमांटिक सॉंग को रिलीज करके जरूर कुछ नया किया गया है। इस गाने की बात करें तो इसके बोल तुम मेरे हो कई बार हिंदी गानों में इस्तेमाल किया जा चुका है।

गाना इतना सिजलिंग है कि आप इसको सुने बिना नहीं रह पाओगे। इस गाने को दो उभरते हुए सितारों विवान भटेना और इहाना ढिल्लन पर फिल्माया गया जिन्होने इस गाने को रोमांटिक बनाने के साथ-साथ काफी हॉट एंड सेक्सी एक्सप्रेशन भी दिए है। इस गाने को मनोज ने लिखा है और मिथुन ने इसकी म्यूजिक दी है।
आपको बता दें गाने को जुबीन नौटियल और अमृता सिंह ने गाया है। गाना को बेहतरीन जगहों पर अलग-अलग लोकेशन में शूट किय गया है। आपको इस गाने को देखकर हेट स्टोरी 2 का एक गाना आज फिर तुम पे प्यार आया है आपको याद आ जाएगा।
इस फिल्म को काफी अलग तरह से फिल्माया जा रहा है और फिल्म की स्टोरी पहली वाली फिल्मों से काफी अलग नजर आने वाली है। बता दें कि हेट स्टोरी सीरीज की ये चौथी फिल्म है और इसके पहले आई हेट स्टोरी की सारी फिल्में दर्शको को काफी पसंद आई थी।
इस फिल्म के लीड रोल की बात करे तो विवान भटेना, इहाना ढिल्लन के अलावा इस फिल्म ब्यूटीफुल उर्वशी रोतेला भी नजर आने वाली है। इस फिल्म के गाने उर्वशी पर भी फिल्माए गए है जो कि लोगों ने काफी पसंद किए है।
इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर आपको काफी समय के बाद फिर से नजर आने वाले है और उनका इस फिल्म बेहद अहम किरदार है। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी समीर अरोड़ा ने लिखी है और इसका निर्देशन विशाल पांड्या कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











