NEW SONG...पैडमैन का नया गाना रिलीज...शादी करते नजर आ रहे है अक्षय
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पैडमैन का ट्रेलर तो पहले से ही धमाल मचा रहा था। अब इसके नए गाने ने रिलीज होकर धूम मचा दी है। आपको बता दें कि आर बाल्की निर्देशिक फिल्म पैडमैन को अक्षय की वाइफ और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दे कि इस फिल्म का सब्जेक्ट बिल्कुल हटकर है। दरअसल इस फिल्म में मासिक धर्म के बारे मे जो कुरीति गांव क्षेत्र में फैली है उसको हटाने का प्रयास करते हुए अक्षय नजर आने वाले है। अक्षय इस समय अलग सामाजिक मुद्दों पर फिल्मे बना रहे है। इस फिल्म के नए गाने 'आज से तेरी' को आज अक्षय और ट्विंकल की मौजूदगी में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अक्षय की शादी राधिका आप्टे के साथ होती नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications