Amazing! वरूण धवन का 'बदलापुर' में different लुक
एक्टर वरूण धवन बॉलीवुड के उन नए चेहरों में से हैं, जो एक्सपेरिमेंट करने में हिचकते नहीं हैं। वे अपने रोल , अपने लुक्स में प्रयोग करते रहते हैं। 2015 में वरूण की आने वाली फिल्म 'बदलापुर' में भी कुछ ऐसा ही दिखेगा। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरूण के साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी, हुमा कुरैशी और यमी गौतम मुख्य भूमिका में हैं।

वरूण की बात करें तो, इस फिल्म में वरूण काफी अलग अंदाज में नजर आएंगे। नए लुक की तस्वीरों में वरूण काफी मैच्योर नजर आ रहे हैं। बढ़े बाल, बढ़ी दाढ़ी के साथ साथ हम सब पहली बार मूछों वाले वरूण को देखेंगे। बता दें, अपने इस डिफरेंट लुक को लेकर वरूण काफी उत्साहित हैं। पहली बार वरूण अपनी चॉकलेट बॉय वाली छवि से अलग नजर आने वाले हैं।
सैफ अली खान के Illuminati Films के बैनर तले बनने वाली फिल्म बदलापुर एक एक्शन-थ्रिलर है। यह फिल्म 20 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में आ जाएगी। वरूण की नए लुक के बाद जाहिर है उनके फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे होगें। बहरहाल, हम तो बस इतना ही कहना चाहेंगे कि good experiment वरूण।


Click it and Unblock the Notifications
