अभिनेता ही बनते हैं अभिनेता के बच्चे

अब सोचने वाली बात यह है कि आखिर इसके पिछे क्या कारण है कि संतान अपने माता पिता के नख्शे कदम पर ही चलते हैं। दरअसल इन सबके पीछे माता पिता से मिले जीन हैं। हाल ही में हुए शोध में यह बात सामने आयी है कि बच्चों की आधी प्रतिभा उन्हें उनके माता-पिता से ही मिला करती है।
वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन और स्कॉटलैंड के 3500 से ज्यादा लोगों के ब्लड सैम्पल की जांच की। इनके परिणामों और बच्चों की प्रतिभा जांच के नतीजों में यह पाया गया कि ज्ञान और निपुणता हासिल करने के लिए जीन 40 फीसदी तक जिम्मेदार होते हैं। सोचने की क्षमता के लिए तो जीन और भी जिम्मेदार होते हैं तथा दायरे से बाहर सोचने के लिए जीन 51 फीसदी तक जवाबदेह होते हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च के इस अध्ययन को 'मॉलीक्यूलर साइकियाट्री" ने प्रकाशित किया है।


Click it and Unblock the Notifications











