फिल्में 2020: मलंग, छलांग और अनुराग बासु की फिल्म अब इस नई तारीख को होगी रिलीज़
बॉलीवुड साल 2020 को लेकर बेहद उत्साहित है। एक से बढ़कर एक फिल्में आने वाली हैं और लगभग सभी डेट्स बुक हो चुके हैं। हाल ही में तीन फिल्मों के रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल केमू अभिनीत 'मलंग' अब एक सप्ताह पहले यानी 7 फरवरी को रिलीज होगी। मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी ने इसे प्रोड्यूस किया है।
दूसरी फिल्म है राजकुमार राव और नुसरत भरूचा अभिनीत 'छलांग'.. जो कि अब 13 मार्च को रिलीज होगी। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, छलांग का निर्माण एडीएफ फिल्म्स और लव फिल्म्स द्वारा किया गया है और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

वहीं, टी-सीरीज़ और अनुराग बसु की फिल्म जो पहले 13 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, अब 24 अप्रैल को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर दिखेंगे।
इस बारे में टिप्पणी करते हुए, अंकुर गर्ग कहते हैं, "अनुराग बसु सर और भूषण जी हमारी फिल्म छलांग के लिए अपनी फिल्म की रिलीज़ को बदल रहे हैं, उन्होंने हमारी रिक्वेस्ट को स्वीकार किया, हम उनके शुक्रगुज़ार हैं।
मलंग के लिए, लव और दिनेश ने आपसी सहमति से कहा कि क्लैश से बचने के लिए यह दोनों फिल्मों का सबसे अच्छा निर्णय है। हम मलंग को एक सप्ताह पहले दर्शकों के सामने पेश करने के लिए उत्साहित हैं और हम सकारात्मक हैं कि इस निर्णय से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक ठहराव मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











