कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका- दमदार लुक में दिखीं एक्ट्रेस- देंखे POSTERS
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका के दो नए पोस्टर्स रिलीज कर दिये गये हैं। कोई शक नहीं कि एक्ट्रेस यहां रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में काफी दमदार नजर आ रही हैं। 115 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म 2019 गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरीए कंगना प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रख रही हैं। लिहाजा, यह उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट है।
सुपरहिट हॉरर- कॉमेडी REMAKE में अक्षय कुमार हो गए फाइनल
फिल्म मर्णिकर्णिका रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों का अकेले सामना किया था और जीवन के अंत तक युद्ध में डटी रही थीं। उन्होंने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिये थे। जाहिर है उनकी कहानी को पर्दे पर देखने के लिए सभी उत्साहित हैं।

वहीं, कंगना की इस फिल्म पर अब इंडस्ट्री की भी काफी उम्मीदें टिकी हैं। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। जो कि आसान नहीं है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है.. जिस दिन ऋतिक रोशन की सुपर 30 समेत और दो फिल्में रिलीज हो रही है। कोई शक नहीं कि ऋतिक जैसे सुपरस्टार की फिल्म मणिकर्णिका को जबरदस्त टक्कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications