MISSING POSTER: एक और पोस्टर रिलीज, सब कुछ बयान कर रही है तब्बू की तस्वीर
एक समय की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से फिल्म मिसिंग से धमाल मचाने को तैयार है। जी हां हम बात कर रहे है कि शानदार एक्टर मनोज वाजपेई और तब्बू की। जी हां एक बार फिर से दोनो साथ में सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म मे नजर आने वाले है।
बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर तो पहले ही रिलीज हो चुके है और आज इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमे तब्बब परेशान और चौंकी हुई लग रही है। बता दे इस फिल्म में तब्बू का रोल एक 7 साल की मां का होगा जो कि अपने खोए बच्चे को ढूंढती है।

इसके अलावा इस फिल्म की एक और बात ये है कि इस फिल्म में जो भी स्टार्स उनकी जानकारी अभी किसी को नहीं दी गई। इसके पीछे कारण ये है कि ये फिल्म एक संस्पेंस फिल्म है और नाम से ही पता चल रहा होगी कि फिल्म एक थ्रिलर साबित होने वाली है।
इस फिल्म के लीड रोल की बात करें तो मनोज और तब्बू के अलावा फिल्म मे अन्नू कपूर नजर आएंगे जो कि एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आने वाले है। बता दें कि फिल्म में अन्नू कपूर ही पूरी छानबीन करते नजर आने वाले है।
फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद लोगों ने इसको काफी पसंद किया था। लोगो को फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद से ही फिल्म देखने की उत्सुकता है। अन्नू कपूर एक बेहद अच्छे अभिनेता है और अपनी अदाकारी के लिए जाने जाते है।
हाल ही में आई अक्षय कुमार की फिल्म में अन्नू कपूर ने कमाल की एक्टिंग की थी और लोगों को अन्नू कपूर का अभिनय काफी पसंद आया था।
इस अन्नू कपूर से जुड़ी हुई एक और खबर ये सामने आई है कि इस फिल्म में कुछ जगहों पर फ्रेंच भाषा के डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से अन्नू कपूर ने फ्रेंच लैंग्वेज सीखने के लिए मॉरिशस भी गए थे।
बता दे कि फिल्म को लेकर दर्शको का काफी ज्यादा उम्मीदें है और फिल्म को मुकुल अभ्यंकर ने डायरेक्ट किया है जबकि फिल्म 6 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











