फिर सामने आया संजू का पोस्टर, संजय दत्त के क्लोज फ्रेंड के रोल में विक्की कौशल आए नजर

राजकुमार हिरानी कि फिल्म संजू का एक और पोस्टर सामने आया और इसको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है और फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे है अभिनेता रणबीर कपूर। इस पोस्टर में विक्की कौशल रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे है।

बता दें कि फिल्म मे विक्की कौशल रणबीर कपूर के सबसे अच्छे दोस्त की भूमिका मे है। इस पोस्टर को राजकुमार हिरानी ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मिलिए विक्की कौशल से वो एक बेहतर अभिनेता है उनके साथ काम करके काफी ज्यादा मजा आया था। इस फिल्म में वो संजय दत्त कि सबसे क्लोज फ्रेंड के रोल में नजर आ रहे है।

sanju, rajkumar hirani, ranbir kapoor, vicky kaushal, राजकुमार हिरानी, संजू, रणबीर कपूर, विकी कौशल,

एक के बाद एक पोस्टर सामने आकर लोगों के दिलों की बेचैनी बढ़ा रहे है। बता दें कि इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था और लोगो ने रणबीर कपूर को काफी ज्यादा पसंद किया और तारीफ भी की थी।

इस फिल्म का ट्रेलर आपके सामने दो दिन बाद यानि 30 मई को सामने आ जाएगा। बता दें कि इस फिल्म के कई किरदार भी सामने आ चुके है जैसे कि हाल ही में परेश रावल का लुक सामने आया था और परेश इस फिल्म में सुनील दत्त का किरदार निभा रहे है।

इस फिल्म के लिए इंतजार कर रहे फैंस को करीब दो महीने इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म को लेकर क्रेज देखकर उम्मीद जा रही है कि फिल्म 300 करोड़ तक की कमाई करेगी।

कोई शक नहीं कि इस फिल्म में रणबीर अपने हर लुक से सबको हैरान कर रहे हैं। संजय दत्त की लाइफ पर बनी यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होने वाली है।

बता दे कि संजय दत्त की जीवन काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है और उन्होने काफी समस्याओं का सामना किया है। उन्होने कई साल तो जेल की चारदीवारी में गुजार दिए थे।

इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर का लुक देखकर खुद संजय दत्त हैरान हो गए थे और उन्होने कहा कि वो खुद हैरान है कि रणबीर कपूर संजय दत्त की तरह कैसे दिख सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X