रेस 3 का खतरनाक पोस्टर, देखिए सलमान के साथ पूरी टीम का शानदार अंदाज
Recommended Video

रेस 3 के ट्रेलर के साथ एक नया पोस्टर एक बार फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान और जैक्लीन फर्नांडीज के साथ फिल्म रेस 3 की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर धमाकेदार रिएक्शन्स मिल रहे हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि रेस 3 सलमान खान की पहली फिल्म होगी, जो 3डी फॉर्मेट पर रिलीज होगी। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
वहीं अब सलमान खान ने अपनी इस फिल्म को फिर से सुर्खियों में ला दिया। सलमान खान ने लगातार ट्वीट करके फिल्म के ट्रेलर आज शाम 5.15 पर रिलीज करने के लिए बोला था।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और धमाका होना तो तय है। सलमान खान की फिल्म का पोस्टर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस पोस्टर को देखकर लोगों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
दरअसल एक बात और सामने आ रही थी कि फिल्म रेस 3 के ट्रेलर में कुछ ऐसा होने जा रहा है जो इससे पहले कभी भी नहीं हुआ है। दरअसल रेस 3 का ट्रेलर लाइव रिलीज किया गया है और ये पहली बार हुआ है। जब किसी बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर लाइव दिखाया जाएगा।
जी हां दरअसल इस ट्रेलर की लाइव स्ट्रीमिंग फेसबुक और ट्विटर पर हुई है। बता दें कि सलमान ने आज फिर से एक ट्वीट किया था कि आज का मुझे कल से ज्यादा डाउटफुल लग रहा है।
इसके बाद भी सलमान खान बार बार ट्वीट करके सस्पेंस बनाकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहे थे। आपको बता दें कि सलमान खान रेस की पिछली दोनो फिल्मों के ट्रेलर भी अपने ट्विटर एकाउंट में शेयर करके लोगों को एक बारगी चौंका दिया की फिल्म का ट्रेलर लगता है रिलीज हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications