..................... New poster of 'PK' won't even have transistor: Aamir Khan - Hindi Filmibeat

ओह गॉड.. 'पीके' के दूसरे पोस्टर से ट्रांजिस्टर भी गायब, मतलब...

जी हां चौंक गये ना आप.. लेकिन इसा बात का खुलासा खुद आमिर खान ने किया है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट यानी कि मिस्टर आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पीके के न्यूड पोस्टर की वजह से बहुत ज्यादा चर्चित हैं। फिल्म का दूसरा पोस्टर स्वतंत्रता दिवस पर आने वाला था लेकिन अब पोस्टर 20 अगस्त को आयेगा जिसके बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि दूसरे पोस्टर में तो उनके हाथ में ट्रांजिस्टर भी नहीं है। जिसके बाद तो फिल्म के दूसरे पोस्टर के प्रति भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

मालूम हो कि न्यूड पोस्टर के कारण आमिर खान और उनकी फिल्म पर कानपूर में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। आमिर खान और फिल्म की टीम पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। बावजूद इसके आमिर खान अपने पोस्टर को जस्टीफाई करते दिखते हैं।

आमिर ने कहा कि दूसरे पोस्टर में तो उनके हाथ में ट्रांजिस्टर भी नहीं

आमिर ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या कह रहे हैं लेकिन मेरे पोस्टर का असल मतलब तो लोगों को फिल्म देखने के बाद समझ में आयेगा। यह एक कला है और नंगापन नहीं है।

मालूम हो कि राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त और सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। कहा जा रहा है यह एक ऐसे सिरफिरे की कहानी है जो कि भगवान की खोज में लगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X