'तानाजी' के नए पोस्टर के साथ ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा- अजय देवगन का दमदार अंदाज़
Recommended Video
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म तानाजी का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इसी के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज की भी घोषणा की गई है। फिल्म का ट्रेलर 19 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म की झलक देखने के लिए बेसब्र हैं। यह अजय देवगन की 100वीं बॉलीवुड फिल्म है, लिहाजा फिल्म को लेकर काफी क्रेज है।
तानाजी 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स रिलीज किये जा चुके हैं और अजय देवगन और सैफ अली खान का दमदार अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। हालांकि, फिल्म से काजोल का लुक अभी तक रिवील नहीं किया गया है।

ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक होगी। बता दें, तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं। फिल्म के पोस्टर में लिखा है- स्वराज से बढ़कर क्या?
फिल्म तानाजी के लिए फैंस क्यों हैं बेसब्र-
अजय देवगन VS अक्षय कुमार- 2020 में बॉक्स ऑफिस पर होगा इन दो सुपरस्टार्स का तलहका


Click it and Unblock the Notifications