Good Newwz पोस्टर: ट्रेलर रिलीज से पहले, यहां देंखे अक्षय कुमार- करीना कपूर का मजेदार अंदाज

अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी आज दर्शकों के सामने 'गुड न्यूज' के साथ आने वाले हैं। जी हां, फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। लेकिन ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जहां पूरी स्टारकास्ट को एक साथ देखा जा सकता है। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

फिल्म के पोस्टर्स से ही साफ है कि फिल्म काफी मजेदार होने वाली है। अक्षय कुमार ने इसे साल की सबसे बड़ी गुफ-अप कहानी बताया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले बनी इस फिल्म से राज मेहता बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं।

Good Newwz

'गुड न्यूज' दो कपल की कहानी है और सरोगेसी के इर्द गिर्द बुनी गई है। यह एक कॉमेडी- ड्रामा है। फिल्म शादीशुदा कपल्स की दिक्कतों पर फोकस करेगी, उम्र के दो अलग पड़ाव पर पहुंच चुके दो कपल्स के साथ। एक कपल हैं अक्षय- करीना.. तो दूसरे कपल हैं दिलजीत- कियारा।

फिल्म क्रिसमस की छुट्टियों में रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली है। वहीं, सालों बाद अक्षय- करीना की जोड़ी साथ आई है।

खास बात है कि 2019 में यह अक्षय कुमार की चौथी फिल्म होगी। इससे पहले रिलीज हुई केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है। वहीं, अब गुड न्यूज से भी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X