..................... New poster of MS Dhoni The Untold Story, starring Sushant Singh Rajput - Hindi Filmibeat

POSTER: 'एम एस धोनी' के लिए बर्थडे गिफ्ट.. शानदार.. फिल्म का है इंतजार!

By Neeti

नीरज पांडे की फिल्म 'एम एस धोनी- दि अन्टोल्ड स्टोरी' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर बनाई जा रही इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बता दें, धोनी के जन्मदिन पर यह स्पेशल पोस्टर रिलीज किया गया।

MS Dhoni The Untold Story

सच कहा जाए तो सुशांत सिंह राजपूत जैसी धोनी की कार्बन कॉपी बन गए हैं। उठने बैठने चलने से लेकर बैट पकड़ने का स्टाइल तक सुशांत ने धोनी की तरह कर लिया है। शायद इसके पीछे फिल्म के निर्देशक का भी बराबर हाथ है।

#INSULT: इस सुपरस्टार को भी नहीं पहचानते सलमान.. घमंड की हद!

नीरज पांडे अपनी हर फिल्म को परफेक्ट बनाना जानते हैं। फिल्म में धोनी की हर छोटी से छोटी बात का ख्याल रखा गया है। उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर क्रिकेट के मैदान तक फैंस को बड़े पर्दे पर दिखेगी। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

WOW.. एक बार फिर वापस आएगी ये 'सुपर CUTE' रोमांटिक जोड़ी!

फिल्म में सुशांत के अलावा किएरा आडवाणी हैं, जो कि साक्षी धोनी के किरदार में दिखेंगी और अब दिशा पटानी को बतौर धोनी की पूर्व गर्लफैंड लॉक किया गया है। इनके साथ ही अनुपम खेर, गौतम गुलाटी और राम चरण मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम भी कैमियो अवतार में नजर आने वाले हैं।

यानि की कुल मिलाकर यह फिल्म धमाल होने वाली है.. आखिर फैंस को इतने दिनों से इस फिल्म का इंतजार जो है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X