..................... दीपिका पादुकोण की छपाक का नया पोस्टर रिलीज | New poster from Deepika Padukone's 'Chhapaak' released ahead of the film's release - Hindi Filmibeat

रिलीज से पहले, देंखे 'छपाक' का नया पोस्टर- दीपिका पादुकोण और विक्रांत की खूबसूरत कैमिस्ट्री

By Staff

निर्देशक मेघना गुलज़ार अपनी आगामी फिल्म "छापक" के साथ हमें एक एसिड अटैक सर्वाइवर के प्रेरक सफ़र से रूबरू करवाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में 'मालती' की भूमिका निभा रही दीपिका पादुकोण ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है।

इस पोस्टर से फिल्म में दीपिका और विक्रांत के बीच की मजबूती दिखती है। दोनों एक दूसरे के करीब टकटकी लगाए खड़े हैं जहाँ उनकी नोकझोंक प्यार में बदलती नज़र आ रही है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए दीपिका लिखती हैं, "Jitni zyaada ladaai, Utna zyaada pyaar.. Nok Jhok se hui ek khoobsoorat love story ki shuruaat.. Dekhiye #Chhapaak iss Friday!"

chhapaak

"छपाक" में एक एसिड अटैक सर्वाइवर और उनके संघर्ष के विभिन्न पड़ाव को उजागर किया जाएगा। मालती की भूमिका के साथ दीपिका निश्चित रूप से एक दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं। मेघना और दीपिका दोनों ने कई तथ्यों और वास्तविकता को पेश करने का प्रयास किया है। फ़िल्म के दमदार ट्रेलर ने पहले से ही लोगों को भावुक कर दिया है जिसके बाद दर्शक बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रहे है।

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म "छपाक" 10 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है।

INTERVIEW: "रणवीर, कार्तिक आर्यन और मैंने बॉलीवुड में ज़ीरो से शुरुआत से की है" - दीपिका पादुकोण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X