रिलीज हुआ धड़क का नया पोस्टर, जाह्नवी और ईशान लग रहे है डरे हुए
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क अपनी रिलीज की दहलीज पर खड़ी है और फिल्म से एक और नया पोस्टर सामने आया है। बता दें कि फिल्म के लिए काफी समय से इंतजार हो रहा है। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने एक पोस्टर पोस्ट किया है जिसमें दोनो काफी ज्यादा सीरिएस नजर आ रहे है। आपको बता दें कि इसमें कोई शक नहीं कि यह काफी शानदार है। हालांकि 'धड़क' मराठी ब्ल़ॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म 'सैराट' ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।
लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि करण जौहर इस रीमेक को सुपरहिट बनाने में कहां तक सफल हो पाते हैं। धड़क को डायरेक्टर शशांक खेतान निर्देशित कर रहे हैं जिन्होंने पहले बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हंपटी शर्मा की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्में दी।

धड़क' 20 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए दर्शकों को भी काफी ज्यादा इंतजार है क्योंकि पहली बार जाह्नवी कपूर फिल्म में रोमांस करने वाली है। ईशान खट्टर की बात करें तो ये उनकी दूसरी फिल्म है।
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर धड़क के साथ इस साल एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म है Beyond The Clouds.. जिसका निर्देशन किया है माज़िद मज़िदी ने।
फिल्म में ईशान के साथ दिखेंगी मालविका मोहनन। हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वो इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा बेचैन है और फिल्म का इंतजार कर रहे है।
श्रीदेवी के मौत के बाद उनकी बेटी जाह्ववी कपूर ने कहा था कि इस फिल्म को वो मां को डेडीकेट करना चाहती है। फिलहाल फिल्म की रिलीज का इंतजार तो सभी को है पर ये फिल्म लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
