'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट का एलान- आयुष्मान खुराना का धमाका
अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल सावधान के बाद इस फिल्म के अगले पार्ट का एलान हुआ था जिसका नाम शुभ मंगल ज्यादा सावधान है। गौरतलब है कि आज इस फिल्म से नया पोस्टर सामने आया है साथ इस फिल्म की रिलीज डेट का धमाकेदार तरीके से एलान किया गया है। बता दें कि आयुष्मान खुराना इस पोस्टर में भागते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे कई लोग पड़े हैं जो कि शायद किसी शादी से आ रहे हैं।
इसके अलावा इस फिल्म की रिलीज डेट है 21 फरवरी 2020 जिसका इंतजार उनके फैंस को है। गौरतलब है कि पहले ये फिल्म बाद में रिलीज होनी थी लेकिन अब य़े फरवरी में आ रही है।

इसी के चलते इस पोस्टर पर लिखा हुआ है कि ये आपकी और हमारी शुभ मंगल ज्यादा सावधान अब जल्दी रिलीज होगी। पहली फिल्म की बात करें तो उसमें आयुष्मान खुराना के साथ भूमि पे़डनेकर नजर आई थीं।
इस फिल्म में बधाई हो के दोनो कलाकार गजराज राव और नीना गुप्ता की एंट्री हुई है क्योंकि तीनों की तिकड़ी को बधाई हो में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म के हितेश केवल्या ने लिखा है और वही इस फिल्म के निर्देशित भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications