2.0 पोस्टर: अक्षय कुमार का एक और खतरनाक लुक रिलीज, देखकर फैंस भी हो जाएंगें बेचैन
अक्षय कुमार आए दिन अपनी आने वाली फिल्म 2.0 के नए नए पोस्टर रिलीज कर रहें है और पोस्टर लगातार सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहें हैं। अक्षय और रजनीकांत की इस फिल्म के लिए उनकें फैंस काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहें है। बता दें कि अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना एक और धमाकेदार लुक शेयर किया है जो कि काफी ज्यादा डरावना है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अक्षय कुमार के फैंस उनके इस नए अवतार का बेसब्री से इंतजार कर रहें है।
अक्षय कुमार के जितने भी पोस्टर्स सामने आ रहें है उसमें उनका लुक थोड़ा सा क्रो की तरह लग रहा है और काफी खतरनाक लग रहें है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के बीच भिड़ंत दिखाई जाएगी और रजनी एक बार फिर से चिट्टी रोबोट के रूप में सामने आ रहे हैं।

इस फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा लोगों के द्वारा पसंद किया गया था और लोग इसका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें है। अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर ये साई - फाई फिल्म, 29 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है..
यानि कि दीवाली के दो हफ्ते बाद। अक्षय कुमार को आपने इस तरह के किरदार मे पहले कभी नहीं देखा होगा हालांकि उन्होने पहले भी निगेटिव रोल्स किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications