New Pics: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हिंदू शादी की Photos वायरल, बेहद शानदार
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज के हिसाब से हो चुकी है और अब उनकी शादी की तस्वीरें एक एक करके बाहर आ रही हैँ। अब उनकी हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं जो बेहद शानदार हैं। प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों काफी ज्यादा सुंदर लग रहीं हैं और फोटोज सामने आने के बाद लगातार वायरल हो रही हैं। फैंस काफी समय से इन तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे।
प्रियंका और निक दोनो ही तस्वीरों में काफी अच्छे लग रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का जोड़ा पहना है और खूबसूरत मंडप में जयमाला लिए हुए नजर आ रहीं हैं।

शादी के बाद दोनो का रिसेप्शन भी हो चुका है जिसकी महफिल बेहतरीन थी और एक से एक बड़े एक सुपरस्टार्स और देश की बड़ी हस्तियां इस मौके पर शरीक हुईं थी।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और उनकी शादी चर्चा में रही है। निक का पूरा परिवार और उनके दोस्त, रिश्तेदार इस शादी में शरीक होने के लिए अमेरिका से भारत आए थे। फिलहाल आप देखिए प्रियंका और निक की ये शानदार तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











