New PICS: सलमान खान के 'सुल्तान' की नई तस्वीरें.. कहां हो रही है शूटिंग!
[ब़ॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' साल 2016 की बहु्प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगता है फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर भी फैंस की बेसब्री को समझ रहे हैं। लिहाजा, उन्होंने सुल्तान के शूटिंग लोकेशन की कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं।
'सुल्तान' की पहली शेड्यूल की शूटिंग कर्जत में खत्म हो चुकी है। कुछ ही दिनों में सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग भी शुरु हो जाएगी। बता दें, फिल्म इस साल ईद के मौके रिलीज होने वाली है।
ALERT: 'सुल्तान' से होगी इनकी एंट्री.. Hint: सलमान खान के बेहद करीबी
बहरहाल, अली अब्बास ने जो लोकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, उनसे साफ है फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है। लोकेशन काफी खूबसूरत हैं। सुल्तान में सलमान खान पहलवान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जबकि उनके साथ दिखेंगें रणदीप हुडा और अमित साध। फिल्म की एक्ट्रेस अभी फाइनल नहीं है।
यहां देखिए सुल्तान के लोकेशन की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications














