LEAKED PICS: ब्रह्मास्त्र के सेट से लीक हुई आलिया - भट्ट और रणबीर कपूर की नई तस्वीरें
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, जहां ऑफ स्क्रीन रोमांस में जुट हुए हैं वहीं उनका ऑन स्क्रीन रोमांस भी शुरू हो चुका है। ब्रह्मास्त्र के सेट से आलिया और रणबीर की नई तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। अयान मुखर्जी की ये फिल्म पहले 2019 के 15 अगस्त पर रिलीज़ हो रही थी लेकिन अब ये फिल्म 2019 के क्रिसमस पर रिलीज़ हो रही है।
फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और इसे तीन पार्ट में बनाने का प्लान है। ये फिल्म एक सुपरहीरो रोमांस ट्राईलॉजी मानी जा रही है। यानि कि एक सुपरहीरो के रोमांस की कहानी तीन पार्ट में दिखाई जाएगी जिसका पहला हिस्सा क्रिसमस 2019 में रिलीज़ हो रहा है। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा, अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने इस ट्राइलॉजी पर बात करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि लोग पहले पार्ट को काफी प्यार दें जिससे हम पार्ट 2 और पार्ट 3 बनाने की हिम्मत हो पाए। गौरतलब है कि अभी तक बॉलीवुड में ऐसा एक्सपेरिमेंट केवल अनुराग कश्यप ने किया है।
अनुराग की गैंग्स ऑफ वसेपुर को 2 पार्ट में रिलीज़ किया गया था लेकिन इसका कारण केवल इतना सा था कि फिल्म काफी लंबी हो चुकी थी और अनुराग किसी भी हाल में इसे छोटा करना नहीं चाहते थे।
इसके बाद, बाहुबली को दो पार्ट में प्लान करके रिलीज़ किया गया और फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। वहीं बाहुबली की सफलता ने बॉलीवुड की आंखें भी खोल दीं और काफी कुछ सिखा भी दिया। अब देखना है कि ब्रहास्त्र की ये मल्टीस्टारर कास्ट फिल्म को कितना आगे तक ले जाएगी।
देखिए यंग स्टार्स की आने वाली बॉलीवुड फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
