नये मुंगेरी के नये सपने
दूरदर्शन पर एक बहुत ही लोकप्रिय धारावाहिक मुंगेरी लाल के हसीन सपने आया करता था, जिसमें रघुवीर यादव ने मुंगेरी की भूमिका में जान डाल दी थी. फिल्मकार प्रकाश झा इस शो से बहुत प्रभावित हैं और अब वे इसे नये तरीके से बनाना चाहता है. उन्होंने इस शो का नाम नये मुंगेरी के नये सपने रखा है. लेकिन रघुवीर यादव के प्रशंसकों को यह जानकर दुख होगा कि इस भूमिका को रघुवीर यादव नहीं कर रहे हैं. प्रकाश झा इसके लिये किसी नये कलाकार को लेने वाले हैं और इस हेतु चयन प्रक्रिया चल रही है.
प्रकाश झा के अनुसार इस शो को नये तरीके और नये शीर्षक से बनाया जा रहा है. इस समय स्क्रिप्ट का काम चल रहा है और शीघ्र ही शूटिंग शुरु की जायेगी.
रघुवीर यादव ने मुंगेरी की भूमिका करके टीवी की दुनिया में एक नया इतिहास ही बना दिया था, देखना यह होगा कि प्रकाश झा का यह नया मुंगेरी क्या छाप छोड़ता है.


Click it and Unblock the Notifications