मेंटल है क्या का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज- एकदम धमाकेदार अंदाज में कंगना और राजकुमार
अभिनेत्री कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी एक बार फिर से धमाल करने के लिए तैयार है और इस बार पागलपन काफी डबल होने वाला है। हम बात कर रहें हैं फिल्म मेंटल है क्या कि जिसका मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। इसके पहले भी कई पोस्टर सामने आ चुके हैं जो कि अब तक के पोस्टर्स से काफी अजीब थे। इंस्टाग्राम पर कंगना के फैन पेज पर इस पोस्टर को शेयर किया गया।
इसके कैप्शन में लिखा है- 'ये लोग आपकी इच्छाओं को आग लगाने के लिए यहां मौजूद हैं। किसी पर भरोसा ना करें।' गौरतलब है कि इसके पहले फिल्म का पहला मोशन पोस्टर 17 अप्रैल को जारी किया गया था।

राजकुमार और कंगना दूसरी बार सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। राजुकमार राव और कंगना रनौत उन शानदार अभिनेताओं में से हैं जो कि कमजोर कंटेट को भी अपने दमदार अभिनय से बेहतर बना देते हैं।
इसके पहले भी दोनो फिल्म क्वीन में साथ नजर आ चुके हैं और फिल्म को एक बड़ी हिट बना चुके हैं। मेंटल है क्या कि बात करें को इसके टाइटल और पोस्टर को लेकर काफी ज्यादा विवाद पहले ही हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











