..................... New motion poster from Kangana ranaut's Mental hai kya - Hindi Filmibeat

मेंटल है क्या से फिर रिलीज हुआ खतरनाक मोशन पोस्टर- कंगना रनौत लग रहीं हैं डरावनी

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या एक ओर विवादों में छाई हैं लेकिन दूसरी ओर लगातार इस फिल्म से शानदार पोस्टर्स और मोशन पोस्टर्स देखने को मिल रहे हैं। आज एक और मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें कंगना रनौत हांथो में चाकू लिए हुए नजर आ रहीं हैं और साथ ही वो लिप्स्टिक भी लगाती दिख रहीं हैं। इन पोस्टर्स को देखने के बाद आपको समझ आ जाएगा कि फिल्म काफी ज्यादा अलग होने वाली है।

इस फिल्म में उनके साथ शानदार अभिनेता राजुकमार राव नजर आने वाले हैं। राजकुमार और कंगना दूसरी बार सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। राजुकमार राव और कंगना रनौत उन शानदार अभिनेताओं में से हैं जो कि कमजोर कंटेट को भी अपने दमदार अभिनय से बेहतर बना देते हैं।

mental hai kya, kangana ranaut, मेंटल है क्या, कंगना रनौत

इसके पहले भी दोनो फिल्म क्वीन में साथ नजर आ चुके हैं और फिल्म को एक बड़ी हिट बना चुके हैं। कंगना रनौत हाल ही में फिल्म मणिकर्णिका में नजर आंईं थीं..

लेकिन फिल्म जिस तरह से चर्चा में थी उस तरह से उसने बिजनेस नहीं किया था। अब इस फिल्म से उनको काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और फिल्म 26 जुलाई को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X