..................... New mom Sonam Kapoor talk about her pregnancy issue took progesterone shots । नई मां सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की दिक्कत पर की बात प्रोजेस्टेरॉन के इंजेक्शन लिए - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंट होने के बाद बीमार पड़ गईं सोनम कपूर, बोलीं- मैंने जांघों, पेट हर जगह इंजेक्शन लिए

बॅालीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 37 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया । हाल ही में 20 अगस्त की तारीख को सोनम और आनंद आहूजा बेटे के माता-पिता बन गए हैं । हालांकि सोनम कपूर के लिए पूरी प्रेगनेंसी काफी मुश्किल भरी रही है । हाल ही में एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में सोनम कपूर ने यह जानकारी दी है ।

सोनम कपूर ने बताया है कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पिछले साल क्रिसमस में पता चला । हालत उस वक्त सोनम कपूर के लिए काफी खराब थे । सोनम ने जूम कॅाल के जरिए पति आनंद को इसकी जानकारी दी, क्योंकि आनंद को तब कोरोना वायरस हुआ था । ऐसे में सोनम कपूर और आनंद अलग कमरे में रह रहे थे ।

Recommended Video

Sonam Kapoor मां बनने के बाद ये क्या बोल गई अपने और Anand Ahuja ? हम सेल्फिश..| FilmiBeat*Bollywood

sonam kapoor

कोविड-19 के लगातार फैलाव के कारण लंदन में हालात सोनम कपूर के लिए गंभीर हो गए थे । खुद को इस बीमारी से दूर रखने के बाद एक महीने बाद सोनम कपूर को भी बुखार हो गया और उनकी तबीयत पहले से ज्यादा खराब हो गई । सोनम कपूर ने बताया कि सावधानी के बाद भी प्रेग्नेंट होने के एक महीने बाद मुझे बुखार और कफ हो गया ।

हर जगह प्रोजेस्टेरॉन के इंजेक्शन

हर जगह प्रोजेस्टेरॉन के इंजेक्शन

सोनम कपूर ने आगे कहा कि मैं पूरी तरह से डर गई । मैंने गूगल पर सर्च करना शुरू किया । मेरे लिए यह काफी मुश्किल था । मैंने जांघों, पेट और शरीर पर हर जगह प्रोजेस्टेरॉन के इंजेक्शन लिए । मैं शुरुआत में काफी बीमार पड़ रही थी । हर कोई बोलता था, ऐसा करो, वैसा मत करो । मेरी प्रतिक्रिया थी कि मैं अभी यंग फील करती हूं, मुझे मेरे पापा अनिल कपूर के जीन्स मिले हैं ।

फोकस केवल बच्चे पर

फोकस केवल बच्चे पर

आपको बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर ने यह भी खुलासा किया है कि उनका सारा फोकस केवल बच्चे पर रहेगा । करियर और काम उनकी दूसरी प्राथमिकता होगी । दूसरी तरफ सोनम कपूर की बहन रिया कपूर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है । जहां पर वह अपनी बहन के बेटे को पहली बार देखकर रोने लगी थीं ।

सोनम कपूर तुम बहुत बहादुर मां

सोनम कपूर तुम बहुत बहादुर मां

रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करके लिखा है कि तुम बहुत ज्यादा क्यूट हो । आई लव यू । सोनम कपूर तुम बहुत बहादुर मां और आनंद आहूजा बहुत प्यार करने वाले पिता । हां नई नानी सुनीता कपूर की भी खुशी का ठिकाना नहीं है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X