सामने आया ठाकरे के सेट नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नया लुक, देख कर दंग रह जाएंगे आप
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और अपने अभिनय से सबको आश्चर्य में डाल रखा है। हाल ही में बाला साहेब ठाकरे की शूटिंग में व्यस्त नवाज का नया लुक सबसे सामने आया है। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म ठाकरे की शूटिंग कर रहे है जो कि बाला साहेब ठाकरे के जीवन पर आधारिक फिल्म है। इसकी शूटिंग चल रही है और हाल ही में इसके प्रोडक्शन से कार्निवल मोशन पिक्चर्स ने हाथ मिला लिया है।
इसी के चलते एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है जो जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति का सबसे बड़ा नाम रहे शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के लिए नवाज इस समय काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है।

इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी हूबहू बाला साहेब लग रहे थे। बता दें कि इस समय बॉलीवुड में कहा जाए कि बायोपिक का दौर चल रहा है तो कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि एक के बाद एक फिल्में लगातार आ रही है।
हाल ही कि बात करें तो संजय दत्त की जीवन पर बनी फिल्म संजू रिलीज हुई और उसके बाद हॉकी प्लेयर संदीप सिंह के जीवन पर बनी फिल्म सूरमा रिलीज हुई है।
इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऊपर भी फिल्म बनाई जा रही है औऱ इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर नजर आएंगे।
बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद कहा था कि वो इस फिल्म को करके काफी ज्यादा खुश है और फिल्म का इंतजार कर रहे है।
बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बताया है कि इस फिल्म के प्रोडक्शन के लिए कार्निवल मोशन पिक्चर फिल्म के निर्माता संजय रउत से हाथ मिला लिया है।
इस फिल्म के निर्देशक अभिजीत फांसे है और फिल्म बाला साहेब ठाकरे के बर्थ एनीवर्सिरी 23 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
