New Look: सलमान खान की भारत से कैटरीना कैफ का नया लुक शानदार है
सलमान खान की भारत के लिए धीरे धीरे माहौल बन रहा है और अब फिल्म से कैटरीना कैफ का एक और लुक बाहर आया है। दरअसल, शूट से एक तस्वीर वायरल हो रही है जहां कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर, डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर और फिल्म की टीम के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।
इस तस्वीर में कैटरीना कैफ ने घुंघराले बालों में जूड़ा बांध रखा है और साड़ी पहनी हुई है। और कहना पड़ेगा कि इस सादे अवतार में भी कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अली अब्बास ज़फर की ये फिल्म सलमान खान का 2019 ईद धमाका है जिससे लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

भारत में सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ नज़र आएंगे। पहले फिल्म में प्रियंका चोपड़ा थीं लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले प्रियंका ने ये फिल्म छोड़ दी और आनन फानन में कैटरीना कैफ को फाईनल किया गया। इस अदला बदली के कारण ही कैटरीना कैफ वरूण धवन की फिल्म नहीं कर पाईं।
कैटरीना कैफ, वरूण धवन के साथ एबीसीडी 3 करने वाली थी लेकिन इस फिल्म की डेट्स भारत की डेट्स से क्लैश हो रही थीं और कैटरीना फिल्म लटकाना नहीं चाहती थीं इसलिए उन्होंने वरूण की फिल्म छोड़ दी। जानिए भारत से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











