POSTER: ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. कहर.. इसे देखकर बढ़ जाएगा इंतजार!

ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। कोई शक नहीं कि यह देखने के बाद आप फिल्म के लिए बेसब्र हो जाएंगे।

By Neeti

'काबिल' की टीम अब पूरे जोश में आ चुकी है। दमदार टीजर के बाद जहां एक ओर फिल्म से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। वहीं, अब फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है। कोई शक नहीं कि धीरे धीरे काबिल अपनी छाप छोड़ रही है।

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म काबिल का ट्रेलर 26 अक्टूबर को रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म में ऋतिक के साथ यमी गौतम मुख्य किरदारों में दिखेंगी। ऋतिक इस फिल्म में रोहन भटनागर नाम का किरदार निभा रहे हैं। जो देख नहीं सकता, और एक डबिंग आर्टिस्ट है। खैर, यहां देंखे पोस्टर-

4 ब्लॉकबस्टर.. तीन 100 करोड़ी.. फिर भी एक 'हिट' की जरूरत!

kaabil

बहरहाल, यहां जानें क्यों है हमें काबिल ट्रेलर का इंतजार-

ऋतिक की संस्पेंस थ्रिलर फिल्म

ऋतिक ने इससे पहले कॉमेडी, रोमांस, एक्शन.. सभी फिल्मों पर हाथ आजमाया है। लेकिन यहां पहली बार हम ऋतिक को संस्पेंस फिल्म में देखेंगे।

देख नहीं सकते ऋतिक

ऋतिक इस फिल्म में एक अंधे आदमी बने हैं। लेकिन उनका किरदार बेहद दमदार है। कोई शक नहीं कि ऋतिक को यहां अपनी एक्टिंग दिखाने का पूरा मौका मिलेगा।

कोरियन फिल्म की रीमेक.. है या नहीं!

माना जा रहा है कि काबिल कोरियन फिल्म 'ब्रोकन' की रीमेक है। हालांकि निर्माता- निर्देशक इसे गलत बता रहे हैं.

यमी गौतम- ऋतिक की जोड़ी

ऋतिक पहली बार यमी गौतम के साथ नजर आएंगे। तस्वीरों में तो इनकी जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। उम्मीद है फिल्म में यह बेहतरीन लगे।

शाहरूख से भिड़ने को कितने तैयार

काबिल शाहरूख खान की फिल्म रईस के साथ क्लैश कर रही है। लिहाजा, ट्रेलर से यह साफ हो जाएगा कि काबिल रईस से भिड़ने को कितना तैयार है।

राकेश रोशन- संजय गुप्ता

राकेश रोशन और संजय गुप्ता दोनों ही अलग तरह की फिल्में बनाने में माहिर हैं। देखना यह है कि दोनों की जोड़ी ऋतिक के लिए कितनी लकी साबित होती है।

साल 2017 की शुरुआत

काबिल 26 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। यानि की साल की धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। उम्मीद है ऋतिक हमें एक अच्छी शुरूआत देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X