100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ हाउसफुल होंगे थियेटर - बॉलीवुड के अच्छे दिन अब आएंगे

खबरें थीं कि जल्दी ही सरकार, थियेटर के खुलने पर एलान कर सकती है और अब ये तय है 1 फरवरी से देशभर के सिनेमाघर 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खुलने जा रहे हैं। अब जब सिनेमाघर पूरी तरह से खुल चुके हैं तो माना जा रहा है कि फिल्मों के अच्छे दिन लौटेंगे और जल्दी ही बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल का बोर्ड भी लग जाएगा।

हालांकि इस एलान के साथ ही सरकार ने कुछ बेहद ज़रूर गाइडलाइन्स जारी की हैं जिनका पालन करते हुए ही सिनेमाघरों का संचालन होगा। ये गाइडाइन्स कोरोना से पूरी तरह से सुरक्षा के लिए हैं।

new-guidelines-issued-for-releasing-films-with-100-percent-theatre-occupancy

इन गाइडलाइन्स में ज़रूरी बातें इस प्रकार है -

  • सभी के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा।
  • थियेटर में सैनिटाइज़र का प्रयोग ज़रूरी होगा।
  • प्रतीक्षा एरिया में भी 6 फीट की दूरी का पालन होगा।
  • थियेटर फिल्मों के शो का समय इस तरह रखेंगे कि कोई भी दो शो का शुरूआत, अंत या इंटरवल ओवरलैप ना हो जिससे एक साथ भीड़ एक ही जगह इकट्ठी ना हो।
  • खाना काउंटर से लेने की बजाय, एप से ऑर्डर किया जाएगा और उसकी डिलीवरी सीट पर ही होगी। इसका भुगतान भी एप के ज़रिए किया जाएगा।
  • थियेटर के Entry और Exit पॉइंट्स पर हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइज़र मौजूद होगा।
  • सभी कर्मचारियों और दर्शकों के पास आरोग्य सेतु एप होना चाहिए।
  • थियेटर में थूकना सख्त मना होगा और एंट्री से पहले दर्शकों का तापमान चेक होगा।

इन सभी नियमों का पालन करते हुए 1 फरवरी से सिनेमाघर पूरी ऑक्यूपेंसी पर दर्शकों का स्वागत करेंगे।

होली के साथ शुरूआत

होली के साथ शुरूआत

अब जब थियेटर पूरी तरह खुल चुके हैं तो दर्शकों का शानदार स्वागत होगा होली पर कबीर खान की फिल्म 83 के साथ। इसे प्रोड्यूस किया है रिलायंस इंटरटेनमेंट ने और ये फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत को परदे पर उतारेगी। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे।

अगला धमाका सूर्यवंशी

अगला धमाका सूर्यवंशी

इसके बाद 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी परदे पर दस्तक देगी और माना जा रहा है कि सूर्यवंशी के साथ ही बॉक्स ऑफिस पटरी पर लौटना शुरू कर देगी और दर्शक थियेटर में लौटना शुरू कर देंगे।

राधे तक मामला सेट

राधे तक मामला सेट

गौरतलब है कि सिनेमाघरों के मालिकों ने सलमान खान और बॉलीवुड के बड़े सितारों से गुज़ारिश की थी कि वो अपनी फिल्में थियेटर में रिलीज़ करने का इंतज़ार करें। उनकी बात का सम्मान करते हुए, सलमान खान ने राधे को ईद पर रिलीज़ करने का फैसला किया और फिल्म की रिलीज़ डेट का एलान किया था। अब राधे की रिलीज़ तक बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से सेट हो चुका होगा।

हो चुका है काफी नुकसान

हो चुका है काफी नुकसान

गौरतलब है कि कई स्टार्स पहले ही अपनी फिल्मों की रिलीज़ का इंतज़ार ना करते हुए OTT का सहारा ले चुके हैं। वरूण धवन की कुली नं. 1 को इसका नुकसान झेलना पड़ा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो अगर फिल्म थियेटर में आती तो अच्छी कमाई कर सकती थी।

मुश्किल में लिए गए फैसले

मुश्किल में लिए गए फैसले

थियेटर मालिकों ने प्रोड्यूसर्स से गुज़ारिश करते हुए कहा था कि ये फैसला ना लें। थियेटर मालिकों ने प्रोड्यूसर्स से अपील करते हुए कहा था कि इन फिल्मों को लॉकडाउन के बाद रिलीज़ होने के लिए बचाकर रखें वरना लोग थियेटर में मज़े से फिल्में देखना भूल जाएंगे।

13 मार्च से बंद थियेटर

13 मार्च से बंद थियेटर

गौरतलब है कि 24 मार्च से पूरा देश लॉकडाउन पर है। लेकिन पूरे देश में थिेेयेटर 13 मार्च से ही बंद हो चुके थे। इरफान खान की अंग्रेज़ी मीडियम थिेयेटर में रिलीज़ होने वाली आखिरी फिल्म थी।

जनता पर पूरा भरोसा

जनता पर पूरा भरोसा

वहीं कुछ फिल्मों ने ओटीटी के हाथ बिकने से साफ इंकार किया जिनमें कबीर खान और रिलायंस इंटरटेनमेंट की '83 शामिल थी। फिल्म की टीम, सिनेमाघर खुलने का इंतज़ार कर रही है क्योंकि वो छोटे परदे पर फिल्म रिलीज़ कर दर्शकों को निराश नहीं करना चाहती।

नई फिल्मों के एलान

नई फिल्मों के एलान

स्टार्स अब लगातार अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स का अनाउंसमेंट कर रहे हैं। जिससे ये साफ है कि आने वाले दो सालों बॉलीवुड अपने नुकसान की भरपाई बेहतरीन तरीके से कर लेगा।

तेज़ी से बन रही हैं फिल्में

तेज़ी से बन रही हैं फिल्में

रूके हुए प्रोजेक्ट्स पर भी तेज़ी से काम चल रहा है जिससे फिल्में समय पर दर्शकों तक पहुंच पाए। शाहरूख खान से लेकर अक्षय कुमार और अजय देवगन से लेकर आमिर खान, बॉलीवुड का हर सितारा इस समय जी जान से अपनी फिल्में पूरी करने में जुट गया है।

होंगे रिलीज़ डेट पर झगड़े

होंगे रिलीज़ डेट पर झगड़े

इस समय बॉलीवुड में कई फिल्में हैं जो रिलीज़ को तैया हैं। ऐसे में अगर सिनेमाघर खुलते हैं तो एक बार फिर अच्छी तारीखों और स्क्रीन के लिए झगड़े होना तय है। और ये झगड़े अब शुरू भी हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X