टीवी पर नयी फिल्में आना विवादास्पद

By Staff

DTH
बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने के कुछ दिन बाद ही फिल्में छोटे पर्दे पर आ रही हैं। डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) या चैनलों को इन्हें प्रदर्शित करने के अधिकार मिलने से कुछ लोग खुश हैं तो कुछ इससे नाखुश हैं।

जल्द ही कलर्स चैनल पर फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी दिखायी जाएगी। फिल्म 'अजब प्रेम." के निर्माता रमेश तौरानी ने कहा, "दिसम्बर के अंत में 'अजब प्रेम." फिल्म का उपग्रह प्रसारण होगा। थियेटर में प्रदर्शित होने के दो महीने बाद ही यह फिल्म टेलीविजन पर दिखेगी। आजकल थियेटरों से चार सप्ताह का व्यापार ही होता है, हालांकि थियेटर में प्रदर्शन से ही फिल्म सफल होती है।"

बड़े पर्दे पर प्रदर्शन के कुछ दिन बाद ही टेलीविजन पर दिखाई जाने वाली अन्य फिल्में हैं- 'ब्लू", 'स्लमडॉग मिलिनेयर", 'कमीने" और 'वाट्स योर राशि?"। फिल्मों का इतनी जल्दी प्रदर्शन होने पर फिल्मकारों की प्रतिक्रिया मिली-जुली है।

साजिद खान कहते हैं कि नई फिल्म के प्रदर्शन के कुछ दिन बाद ही उसे बिना कोई पैसा लिए इंटरनेट पर प्रदर्शित करना अच्छा है। फिल्मकार महेश भट्ट कहते हैं, "बदलाव को टाला नहीं जा सकता।" फिल्मकार प्रतीश नंदी कहते हैं, "यदि वितरकों को इससे कोई दिक्कत नहीं है, तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा। मुझे लगता है कि ये अच्छा है।"

अनीस बज्मी और सुनील दर्शन नई फिल्मों के टेलीविजन पर जल्दी प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और इसकी आलोचना करते हैं। इसी तरह कई अन्य फिल्मकारों की फिल्में टेलीविजन पर जल्दी प्रदर्शन की वजह से ज्यादा कमाई नहीं कर सकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X